इंदौर में बढ़ सकता हैकर्फ्यू, छूटों का दायरा भी बढ़ सकता है

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

रेसीडेंसी कोठी पर शुक्रवार को बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट ने सभी अधिकारियों बैठक ली। बैठक के बाद मंत्री तुलसी सिलावट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह से हो रही है जल्द हमें जनता कर्फ्यू का निर्णय लेना होगा।

इंदौर में अब जनता कर्फ्यू के नाम से लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। यह संकेत मंत्री तुलसी सिलावट ने शुक्रवार रात दे दिए। उन्होंने कहा कि इंदौर में संक्रमण स्थिर हुआ है, लेकिन चेन तोड़ने के लिए जनता कर्फ्यू पर सहमति बनी है। इसमें जनता को परेशानी न हो, यह फैसला शनिवार को किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इंदौर में एक से दाे सप्ताह का लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इसमें रियायतें अधिक रह सकती हैं। शुक्रवार को जिला प्रसाशन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में तय किया गया कि शनिवार को क्राइसिस मैनेजमेंट इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

जरूरी चीजों के लिए कुछ समय की छूट दी जाएगी, लेकिन ज्यादातर सब कुछ बंद रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी फैसले लेने का अधिकार क्राइसिस मैनेजमेंट को दे दिया है। सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों के सख्ती और बढ़ाई जा सकती है।

कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जिले में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने की जरूरत है, शनिवार क्राइसिस मैनेजमेंट इस बात के संकेत दिए हैं, यहां 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ सकता है। उम्मीद जताई गई कि 25 अप्रैल के बाद हालात थोड़ा सुधरने लगेंगे। फिलहाल 19 अप्रैल सुबह तक के लिए लॉकडाउन लागू है जिसे एक से दो सप्ताह तक बढ़ाने के संकेत मिले हैं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।