इंदौर नगर निगम गाड़ी कीछत पर चढ़कर फिल्मी गानों पर ठुमके लगाना पड़ा भारी, एफआईआर दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नगर निगम वाहन को नुकसान एवं क्षति पहुंचाने के मामले में परदेशीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर आयुक्त प्रतिभा पाल की तरफ से करवाई है। जोन क्रमांक 6 सुभाष नगर परदेसीपुरा में नगर निगम की गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने डांस किया था। इस दौरान गाड़ी को नुकसान भी पहुंचाया था। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

सीएसआई भंवर धावरी ने बताया कि जोन क्रमांक 6 सुभाष नगर स्थित जोन परिसर के अंदर एवं बाहर कार्य पूर्ण होने के बाद वाहन खड़े किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर ज्ञात हुआ है कि देर रात कुछ असामाजिक अज्ञात व्यक्तियों ने निगम के वाहन क्रमांक एमपी 09 जीजी 9541 पर शराबखोरी और डांस करते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान लोगों ने शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर सीएसआई भंवर धावरी ने वायरल वीडियो के साथ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले बताया जा रहा था कि ये लोग निगम के ही कर्मचारी हैं लेकिन बाद में पता चला कि ये लोग बाहर के हैं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
121 Comments