Indore News – एक माह में विशेष अभियान चलाकर 1100 स्कूल, आंगनवाड़ी ऊर्जीकृत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बड़वानी के अधिकारियों, कर्मचारियों ने विशेष अभियान चलाकर जनवरी माह में 1100 स्कूलों, आंगनवाड़ियों में बिजली पहुंचाने का चुनौतीपूर्ण कार्य किया है। इस कार्य की ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक अमित तोमर, बड़वानी के कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने प्रशंसा की है।

मप्रपक्षेविविकं के बड़वानी अधीक्षण यंत्री संतोष पाटिल ने बताया कि जनवरी में आंगनवाड़ी, स्कूलों में कनेक्शन जारी करने के लिए अभियान चलाया गया, प्रत्येक विकासखंड की सूची बनाकर दैनिक लक्ष्य तयकर विधिवत कनेक्शन जारी किए गए। कनेक्शन जारी करते समय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरपवाइजर एवं स्कूल के प्रधानाध्यापकों की मौजूदगी सुनिश्चित कराई गई, ताकि परिसरों में सुरक्षा और सुविधा पूर्ण कार्य पूर्ण हो सके। पाटिल ने बताया कि 675 आंगनवाड़ियों एवं 425 स्कूलों में बिजली पहुंचाने के इस ऐतिहासिक कार्य में कंपनी कर्मचारियों, अधिकारियों ने समर्पित भाव से कार्य किया, प्रशासन, महिला एवं बाल विकास और स्कूल शिक्षा, जनजातीय कल्याण विभाग का भी भरपूर सहयोग मिला। एक माह में इतनी बड़ी संख्या में शासकीय परिसरों में स्थाई बिजली सेवा प्रारंभ करने का यह अपनी तरह का विशेष व सर्वप्रथम अभियान रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।