Indore News – निगम के कंपाउंडिंग शिविर में अवकाश के दिन भी 130 आवेदन पत्र आये, अच्छा मिल रहा प्रतिसाद 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
Indore News.  भवन अनुज्ञा विभाग एवं कम्पाउंडिंग के संबंध में निगम के समस्त 19 झोनों पर कंपाउंडिंग हेतु शिविर लगाए, जिसमें 130 आवेदन आए। नागरिकों से किस प्रकार से आवेदन लिया जाना है और आवेदन के साथ क्या-क्या दस्तावेज संलग्न किए जाना है, कितना शुल्क लगेगा आदि से भी शिविर में आने वाले नागरिकों को अवगत कराया गया। रविवार को समस्त 19 झोनों पर कम्पाउंडिंग हेतु शिविर लगाए गए, जिनमें झोन 1 पर 2, झोन 2 पर 2, झोन 7 पर 1, झोन 8 पर 3, झोन 9 पर 1, झोन 10 पर 1, झोन 11 पर 1, झोन 12 पर 1, झोन 13 पर 1, झोन 16 पर 1, झोन 17 पर 2, झोन 18 पर 1, झोन 19 पर 1 सहित कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कंपाउंडिंग शिविर के माध्यम से अब तक कुल 130 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
निगम के समस्त झोनल कार्यालयों पर लगाए गए कम्पाउंडिंग शिविर में नागरिकों बड़ी संख्या में जानकारी लेने हेतु आए, जिन्हें शिविर में निगम स्टाफ द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। जो व्यक्ति अनुज्ञा के बिना या प्रदान की गई अनुज्ञा के उल्लंघन में निर्मित संनिर्माण के प्रशमन के लिए निर्धारित दिनांक तक आवेदन प्रस्तुत करता है तो उसे शासन नियम के अनुसार संगणित किए गए प्रशमन शुल्क पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।