Indore News – इंदौर में 25 हजार कनेक्शन दस किलोवाट से ज्यादा के

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पांच हजार मीटर लगेंगे पहली किस्त में 

इंदौर। शहर में बड़े बिजली उपभोक्ता बढ़ते जा रहे हैं। 25 हजार से ज्यादा ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके कनेक्शन दस किलोवाट या इससे ज्यादा के हैं। इनके लिए पांच हजार स्मार्ट मीटर आग गए है। इन्हें पहली किस्त में लगाया जाएगा। बड़ी दुकान, शोरूम, मॉल, मध्यमश्रेणी के उद्योग, बड़े आलीशन घर इसमें शामिल है। एक साल से इन कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद चल रही थी। मीटर आने में देरी की वजह से ये नहीं लग सके थे। इंदौर में पहले स्मार्ट मीटर एक लाख 20 हजार उपभोक्ताओं के यह लग चुके हैं। अब दस किलोवाट वालों के यहां लगाए जा रहे है। इन्हें लगाने के बाद मीटर रीडर को रीडिंग लेने नहीं जाना होगा। बिजली की खपत की देखरेख कंट्रोल पोलोग्राउंड स्थित पावर हाउस मुख्यालय पर रहेगा। बड़ी संख्या में स्मार्ट मीटर लग जाने से अब बिजली चोरी पर पूरी तरह कंट्रोल हो गया है। बचे हुए उपभोक्ताओं के यहां भी स्मार्ट मीटर जल्दी ही लगाए जाएंगे। समाधान योजना के तहत अब भी सैकड़ों बिजली उपभोक्ता अपने बिल, कनेक्शन की शिकायतें दुरूस्त करवाने पहंुच रहे हैं। विद्युत कंपनियों का मानना है कि जल्द ही इंदौर जिला बिजली चोरी सहित अन्य शिकायतों से मुक्त हो जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।