Indore News: चेस्ट वार्ड में लगेगा 75 लाख का ऑक्सीजन प्लांट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कोरोना महामारी से बचाव को लेकर कुछ अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी इंदौर में मदद के लिए आगे आई हैं। इसी कड़ी में भारत और अमेरिका में काम करने वाले एक एनजीओ मैजिक बस द्वारा एमवाय अस्पताल के चेस्ट वार्ड में आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इस प्लांट की लागत 75 लाख रुपये से अधिक है जो एनजीओ सहयोग के रूप में दे रहा है। इस प्लांट से हर मिनट 500 लीटर आक्सीजन मिलेगी। इस प्लांट से 70 से लेकर 100 बेड के मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी।
चेस्ट वार्ड में प्लांट के लिए प्लेटफार्म बनाने का काम इंदौर विकास प्राधिकरण की तरफ से किया जा रहा है। इसके बाद मैजिक बस संस्था की ओर से यहां आक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। आक्सीजन प्लांट 30 मई तक तैयार हो जाएगा। संस्था के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर मनीषसिंह से मुलाकात की तो उन्होंने चेस्ट वार्ड में काम करने की अनुमति दी।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

अमेरिकी एनजीओ मैजिक बस में इंदौर के अमित भंडारी अध्यक्ष हैं और इसी एनजीओ की भारत की शाखा मैजिक बस इंडिया के सदस्य हैं। आइडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय का कहना है कि मैजिक बस संस्था के अध्यक्ष अमित मेरे सहपाठी हैं। कोरोना महामारी से निपटने में उन्होंने सहयोग की इच्छा जताई। इसके बाद आक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनाई। आक्सीजन प्लांट लगने से चेस्ट वार्ड में स्वतंत्र रूप से आक्सीजन की व्यवस्था हो जाएगी।
मैजिक बस संस्था बस्तियों के गरीब बच्चों को खेल से जाेड़कर शिक्षा देती है। बच्चों में खेल के जरिए शिक्षा में रुचि जागृत की जा रही है। इस संस्था को बायो ऊर्जा कंपनी मदद करती है। कंपनी के भारत के डायरेक्टर प्रीतेश पंतगिया बताते हैं कि मैजिक बस मुंबई की बस्तियों में वर्षों से काम काम कर रही है

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।