Indore News. शहर में डेंगू की बढ़ती संख्या को देखते हुए एमजीएम मेडिकल कॉलेज की लैब में प्रतिदिन 80 से 90 सैंपल स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से आ रहे हैं। वहीं शनिवार को डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला जबकि प्रतिदिन 19 से 20 मरीज मिल रहे हैं।
शहर में पिछले कई दिनों से लगातार डेंगू के प्रतिदिन 19 से 20 नए मरीज मिल रहे है, वहीं शनिवार को शहर में डेंगू का एक भी केस नहीं मिला। इसका मतलब यह नहीं कि शहर से डेंगू पूरी तरह खत्म हो गया। शनिवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में डेंगू के जांच करने वाले स्टाफ व सैंपल भेजने व जांचने वाले स्टाफ ने भी छुट्टी मनाई इस कारण डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा शून्य रहा।


