Indore News – इंदौर के लालबाग की बावड़ी में 5 साल के बच्चे की डूबने से मौत, 2 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बचा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में स्थित लालबाग मैदान की बावड़ी में पांच साल का बच्चा डूब गया। दो घंटे तक उसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला लेकिन नाकाम ही रहा। बच्चे की मौत हो गई।

इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में स्थित लालबाग की बावड़ी में पांच साल का बच्चा डूब गया। दो घंटे तक उसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया  गया। यह ऑपरेशन नाकाम रहा और बच्चे को नहीं बचाया जा सका। बच्चे की मौत हो गई।

लालबाग मैदान में एक बावड़ी बनी है। इसमें पानी भरा हुआ है। बावड़ी के अंदर गेट भी है जिसमें ताला लगा रहता है। सोमवार दोपहर को तीन बच्चे यहां पहुंचे। खेलते-खेलते वे बावड़ी के पास चले गए।

बच्चों ने देखा कि गेट पर ताला नहीं लगा है, इसलिए अंदर चले गए। वहां बावड़ी में मछली पकड़ने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान वंश नामक पांच वर्षीय बच्चे का पैर फिसल गया और वह बावड़ी में गिर गया।

बच्चे को गिरा हुआ देख दोनों बच्चे बाहर आए और आसपास के लोगों को बताया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन उसे नहीं निकाला जा सका। दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे का पिता मजदूरी करता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।