विजयनगर स्थित मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में रविवार शाम को आग लग गई। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। किसी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ। कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 5.30 बजे के आसपास हुई, इंदौर के विजय नगर स्थित मेदांता हॉस्पिटल के ICU में रविवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के दौरान ICU में करीब 20 मरीज, डॉक्टर्स व नर्सेस थी। यूनिट में धुआं भरते देख वहां अफरा-तफरी मच गई। यूनिट में एडमिट मरीजों में घबराहट होने लगी। उनकी सांसें फूलने लगीं। तत्काल स्टाफ व सिक्योरिटी गार्डस ने वहां लगे फायर बुझाने वाले उपकरणों से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच सभी मरीजों को दूसरे ICU में शिफ्ट किया गया। अभी मरीजों की हालत कैसी है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना ने इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस की पोल खोल दी है।
मेदांता हॉस्पिटल के धुआं निकलने और अग्नि दुर्घटना की सूचना पर कलेक्टर मनीष सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं
ज्ञात हो की इसी फ्लोर पर कोविड वार्ड भी है जहा 10 से अधिक मरीजों का उपचार चल रहा है जिन्हें तुरंत दूसरे फ्लोर पर शिफ्ट किया गया है