Indore News – कार्रवाई: कचरे में मिले बिल, किया 2 हजार का स्पाट फाइन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
नगर निगम इंदौर आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के साथ ही नाला सफाई अभियान के तहत नाले में किसी भी प्रकार का कचरा व गंदगी डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में झोन 5 के में सीएसआई अजीत कल्याणे द्वारा मनीष देव निवास 220 सुखलिया इंदौर पर नाले में कचरा फेंकने पर रुपए 2000 का स्पाट फाइन किया गया। झोन 5 के सीएसआई अजीत कल्याणे ने बताया कि न्याय नगर नाले की सफाई कार्य हेतु झोन 5 वार्ड 33 के 5 के कर्मचारियों द्वारा नाले पर से कचरा साफ किया जा रहा था। कचरे में कर्मचारियों को बिजली के बिल और गैस टंकी की रसीद मिली।
कर्मचारियों द्वारा दरोगा को अवगत कराया गया। दरोगा द्वारा सीएसआई झोन 5 सीएसआई अजीत कल्याणे एवं सहायक सीएसआई सुमित पटेल को जानकारी दी गई। दोनों मौके पर पहुंचे कचरे में मिले बिलों को ट्रेस किया गया जिस पर मनीष देव पता 220cm सुखलिया लिखा था उस पते पर जाकर 2000 की स्पॉट फाइन की कार्यवाही की गई।
जूते के सोल जला कर वायु प्रदूषण व नाले में गंदगी करने पर स्पॉट फाइन
झोन 17 के अंतर्गत सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में जूते के सोल का कार्ये करने वाले संस्थान के मालिक दिनेश टोडरमल द्वारा जूते के सोल जला कर वायु प्रदूषण व नाले में गंदगी करने पर स्वास्थ्य अधिकारी पुरुषोत्तम दुबे व सहायक मुख्य स्वास्थ्य निरिक्षक सत्येन्द्र सिंह तोमर द्वारा 20000/- का स्पॉट फाईन किया गया। नगर निगम की टीम में आर एस देवड़ा व साथ ही कलेक्टोरेट की टीम भी थी। संयुक्त कार्यवाही में 4 स्पॉट फाइन कुल 31000/- के किये गए है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।