Indore Vaccination News – वैक्सीनेशन पर प्रशासन हुआ सख्त जिन संस्थान के कर्मचारियों को दूसरा डोज नहीं लगा तो संस्थान पर होगी एफआईआर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे विशेष सावधानी एवं सतर्कता रखें।
कोरोना टीके का दूसरा डोज अनिवार्य रूप से लगवाएं। ऐसे संस्थान जिनके कर्मचारी एवं कामगारों आदि को कोरोना के टीके का दूसरा डोज नहीं लगा है, उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
जहां एक ओर उनके संस्थान को सील किया जायेगा, वहीं दूसरी ओर उनके विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी से आग्रह किया है कि वे अतिशीघ्र अपना टीकाकरण पूर्ण करवा लें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिस मान से देश में बढ़ रही है, वह हमारे लिए चिंताजनक है।
ऐसे समय में सावधानी एवं सतर्कता रखने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण के प्रभाव से बचने के लिये टीकाकरण सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। दूसरा डोज लग जाने से संक्रमण का प्रभाव कम होगा।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिये लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे स्वयं तो टीका लगवाएं ही, साथ ही दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।