Indore News. क्रिसमस और नए साल के जश्न को देखते हुए एयरलाइंस कंपनीज ने फ्लाइट टिकिट के चार्ज बढ़ा दिए हैं। इंदौर से दिल्ली और मुंबई जाने वाली फ्लाइट का चार्ज भी डबल हो गया है। वहीं गोवा, जोधपुर, जयपुर के टिकिट के दाम तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इंदौर से दिल्ली, मुंबई, रायपुर, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद, गोवा, कोलकाता, चेन्नई, इलाहबाद, जोधपुर, जयपुर, पूना और बेलगांव आने-जाने के लिए 32 फ्लाइट्स हैं। गोवा की बात करें तो यहां का इंदौर से टिकिट सामान्य दिनों में 3500 रुपए रहता है। अब बढ़कर 10 हजार रुपए तक पहुंच गया है। इंदौर से दिल्ली के लिए सामान्य दिनों में टिकिट 3 हजार रुपए होता है, जो बढ़कर 6 हजार रुपए पर पहुंच गया है। साउथ और उत्तर भारत में जाने के लिए दिल्ली और मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट हैं। वेबसाइट्स और एजेंट्स के थ्रू टिकिट आसानी से नहीं मिल रहे हैं। इंदौर से अभी इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया एयरलाइंस फ्लाइट उड़ान भरती हैं। कंपनीज की मानें तो अभी 5 जनवरी तक यही हालात बने रहेंगे।
Indore News – इंदौर से हवाई यात्रा हुई महंगी: गोवा का चार्ज 3 गुना, दिल्ली मुंबई का 2 गुना
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।

