Indore News – बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ने की आत्महत्या

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के शालीमार टाउनशिप में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका शगुन सचदेवा यहां लिव इन मे रह रही थी।मूलतः वह गुड़गांव की रहने वाली थी ।वह बैंक ऑफ न्यूयॉर्क में असिस्टेंट वाईस प्रेसिडेंट के पद पर कार्य करती थी। फ़िलहाल वह पुणे ब्रांच में पदस्थ थी। बताया जा जा रहा कि शगुन के लिव इन पार्टनर अक्षय भाटिया से पुणे जाने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

शालीमार टाउनशिप में अक्षय अपने परिवार के साथ रहता है। शगुन भी साथ ही रहती थी। वह अक्षय को पुणे ले जाना चाहती थी लेकिन अक्षय ने कहा था कि वह अपने माँ-बाप को छोड़कर नही जाएगा। इसी बात से नाराज़ होकर शगुन ने आज फाँसी लगा कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।