Indore News – सीएनजी प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराना चाहती है भाजपा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. इंदौर में 550 मैट्रिक टन का जो बायो सीएनजी प्लांट लगाया है उसका लोकार्पण भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराना चाहती है ताकि आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी पहले से भी बेहतर प्रदर्शन कर सके। इसके लिए सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री मोदी से से मुलाकात की। उन्हें बताया कि इस प्लॉट के स्थापित होने से इंदौर ‘वेस्ट टू वेल्थ’ का उदाहरण बनेगा।

सांसद लालवानी गत दिनों दिल्ली पहुंचे थे। यहां पीएम मोदी से मुलाकात की और विकास कार्यों के अलावा इंदौर में बन रहे बायो सीएनजी प्लॉट के लोकार्पण का निवेदन किया। सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि इंदौर उन्हीं की प्रेरणा से शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान में पिछले 5 सालों से पूरे देश में प्रथम आ रहा है।  उन्हीं की ‘वेस्ट टू वेल्थ की संकल्पना के अनुरूप इंदौर काम कर रहा है और रोजाना एकत्रित किए जा रहे गीले कचरे से बायो से सीएनजी गैस का उत्पादन होगा और इस गैस से नगर निगम 500 से ज्यादा बसें चलाएगा। लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लगातार स्वच्छता में प्रथम बने रहने के लिए इंदौर को बधाई दी है। अगर प्रधानमंत्री प्लांट के लोकार्पण के लिए इंदौर आते हैं तो ये इंदौर और मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय होगा और पूरे देश को इससे प्रेरणा मिलेगी।
प्रतिदिन बनेगी 18 हजार लीटर बायो सीएनजी
 सीएनजी बनाने का यह प्लांट देवगुराडिया ट्रेचिंग ग्राउंड पर है। प्लांट से 550 टन घरेलू गोले कचरे से करीब 18 हजार लीटर बायो सीएनजी प्रतिदिन बनाई जाएगी। गैस का उपयोग नगर निगम अपनी सिटी बसों को चलाने और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा। पूरे देश में यह पहला ऐसा प्लोट होगा जहां शहर से इकट्ठा किए हुए कचरे से सीएनजी बनाई जाएगी और उससे बसें चलाई जाएगी। इसे पीपीपी मॉडल के तहत लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से एनवायरमेंटल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड दिल्ली द्वारा स्थापित किया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।