Indore News – ट्रेचिंग ग्राउण्ड के सामने अतिक्रमण कर रेत का व्यापार करने वाले करीब 30 लोगों पर केस दर्ज, 26 रेती से भरे ट्रक जब्त, चालान भी बनाए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। विगत दिवस में यातायात पुलिस व निगम के यातायात विभाग के अधिकारियो के साथ शहर के विभिन्न स्थानो पर अनावश्यक सडक किनारे अतिक्रमण कर खडे ट्रक, बस व अन्य वाहनो खड़े होने से शहर के विभिन्न स्थानो पर हो रही यातायात व्यवधान को दृष्टिगत रखते हुए बैठक ली गई थी।
इस बैठक के दौरान आयुक्त सु श्री पाल द्वारा अपर आयुक्त श्री देवेन्द्र सिंह, उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल के साथ ही यातायात के वरिष्ठ अधिकारियो को शहर में अभियान चलाकर ऐसे स्थानो पर यातायात को प्रभावित करने वालो के विरूद्ध निगम, जिला प्रशासन व यातायात पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। आयुक्त सुश्री पाल के निर्देश के क्रम में आज ट्रेचिंग ग्राउण्ड के सामने रोड पर अतिक्रमण कर ट्रक खड़े करके रेत के व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस प्रशासन, यातायात पुलिस माईनिंग विभाग व निगम प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई, जिसके अंतर्गत निगम द्वारा 26 रेती से भरे ट्रक जप्त किये गये तथा यातायात पुलिस द्वारा प्रत्येक ट्रक का रूपये 500-500 का चालान भी बनाये गये थाना खुडेल द्वारा लगभग 30 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 151 के अंतर्गत कार्यवाही भी की गई। इसी प्रकार माईनिंग विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खन्न के संबंध में प्रकरण बनाये गये कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल, सहायक रिमूव्हल बबलू कल्याणे व अन्य उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।