Indore News – सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर आधारित समारोह अनुगूँज 2021 आज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य शासन के शिक्षा विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर आधारित समारोह अनुगूँज 2021 का आयोजन 24 दिसम्बर को शाम बजे से रविन्द्र नाट्य गृह में आयोजित किया गया है। इस समारोह में गायन, वादन, नृत्य, नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।  इस समारोह में सर्वप्रथम दीपिका सिंह के निर्देशन में सरस्वती आराधना की जायेगी। इसके पश्चात निर्देशक अक्षत गोयल की टीम द्वारा सुरों का सफर गायन होगा। दिग्विजय सिंह द्वारा निर्देशित पुण्य श्लोका अहिल्या जीवन वृत के नाटक की, रागिनी मक्खर द्वारा निर्देशित शास्त्रीय नृत्य एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा निदेशक दिगदीप सिंह के निर्देशन में वाद्य यंत्रों का सुरमय संगम वादन किया जायेगा। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति और STEAM पद्धति की अवधारणा के अनुसार कलाओं से शिक्षा को समृद्ध करने तथा कल्चर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के उद्देश्य से शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु आयोजित किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।