Indore News – कपड़े पर बड़े जीएसटी के खिलाफ इंदौर में क्लाथ मार्केट आधे दिन रहेगा बंद

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News. कपड़ों पर बढ़ाई जा रही जीएसटी की दर और माल परिवहन पर ई-वे बिल की अनिवार्यता के खिलाफ इंदौर के व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर विरोध शुरू करने का ऐलान किया है। महाराजा तुकोजीराव क्लाथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के साथ राजवाड़ा क्षेत्र के अन्य बाजार गुरुवार से विरोध शुरू कर रहे हैं। क्लॉथ मार्केट में गुरुवार को आधे दिन दुकानें बंद रहेगी। दोपहर 1.30 बजे बाद दुकानें खोलने की घोषणा की गई इससे पहले व्यापारी संगठन मिलकर राज्यकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचेंगे।
इस विरोध आंदोलन के बीच प्रदेश के प्रमुख व्यापारी एसोसिएशन के संगठन अहिल्या चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जीएसटी और कर कानूनों की कठिनाइयों पर शहर के सभी बाजारों को एक करने का काम शुरू कर दिया है। चेंबर ने 13 दिसंबर को बड़ी बैठक बुला ली है। शहर के सौ से ज्यादा व्यापारी संगठनों को बैठक के लिए न्यौता दिया गया है। बैठक में मप्र टैक्स ला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन लखोटिया को भी बुलाया गया है। लखोटिया व अन्य विशेषज्ञ जीएसटी के नये नियमों के असर और व्यापार में पैदा होने वाली परेशानियों की व्याख्या करेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।