Indore News – कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में सीएम करेंगे मनरेगा की समीक्षा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

– 23 फरवरी को होगी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस , जिलों से मांगी रिपोर्ट

मनरेगा के कामों की समीक्षा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। 23 फरवरी को प्रस्तावित कलेक्टर-कमिश्नर, आईजी-एसपी कांफ्रेंस में मनरेगा की जिलेवार जानकारी ली जाएगी।

इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय ने सभी कलेक्टरों को विस्तृत रिपोर्ट 15 फरवरी तक देने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में माफिया के खिलाफ कार्रवाई, महिला अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी जिलेवार समीक्षा होगी। कलेक्टर-कमिश्नर, आईजी-एसपी कांफ्रेंस 21 फरवरी को होनी थी।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारियों को इसकी सूचना भी जारी कर दी लेकिन इस दिन मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश से बाहर रहेंगे।
इसे देखते हुए अब 23 फरवरी को बैठक करना प्रस्तावित किया गया है। इस बार मनरेगा के साथ-साथ वन और राजस्व भूमि से जुड़े विषय पर समीक्षा की जाएगी।
वन और राजस्व विभाग के बीच वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने का विवाद काफी समय से चल रहा है। कई जगहों पर भूमि पर अतिक्रमण भी है और अवैध खनन की भी शिकायतें हैं।
इन सभी मामलों पर बैठक में कलेक्टरों से जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की कार्ययोजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और एक जिला-एक उत्पाद योजना की समीक्षा भी की जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।