Indore News – मतदाता जागरूकता हेतु “माय वोट इज माय फ्यूचर पॉवर ऑफ वन वोट” थीम पर आयोजित होगी प्रतियोगिता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

उप जिला निर्वाचन अधिकारी इंदौर प्रतुल चंद्र सिन्हा द्वारा बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर मतदाता जागरूकता हेतु प्रतियोगिता – “माय वोट इज माय फ्यूचर पॉवर ऑफ वन वोट” का आयोजन स्वीप गतिविधि अंतर्गत प्रत्येक वोट के महत्व के लिये किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में क्वीज कांटेस्ट, वीडियो मेकिंग, पोस्टर डिजाईन, सॉग ओर स्लोगन कांटेस्ट सम्मिलित है।
जिसमें कोई भी आम व्यक्ति भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता 25 जनवरी 2022 से 15 मार्च 2022 के मध्य आयोजित होगी।
इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी  https://ecisveep.nic.in/contest/  से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां voter-contest@eci.gov.in पर प्रेषित कर सकेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भाषा विशेष, राजनीतिक दल, धर्म, संप्रदाय, या आपत्तिजनक अनवेरीफाइड सूचना इस तरह की प्रविष्टियों को मान्य नही किया जायेगा।
किसी भी प्रविष्टि को अमान्य किये जाने का अधिकार आयोग को होगा तथा किसी विवाद की स्थिति में आयोग का निर्णय अंतिम होगा।
प्रतिभागियों को स्वयं की बनाई गई सामग्री ही प्रेषित की जाना होगी जिसमें इंडियन कॉपीराइट 1957 पालन किया जाना होगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।