Indore News – चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, भेजा अनूठा तोहफा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
इंदौर। हाल ही में मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने एक बड़ा बयान देकर पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को महंगाई और बिगड़ी अर्थव्यवस्था के लिए दोषी और जिम्मेदार बताने के बाद से ही कांग्रेस आक्रोशित है।
महंगाई और आर्थिक व्यवस्थाओं को लेकर इन दिनों कांग्रेस द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार को जमकर घेरा जा रहा है और यही वजह है कि मंत्री विश्वास सारंग के इस बयान से नाराज कांग्रेस ने उन्हें हिंदी वर्णमाला, कामर्स, इकोनॉमिक्स और गणित की किताब भेजी है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक खंडेलवाल ने सोमवार को बताया कि मंत्री विश्वास सारंग द्वारा बढ़ती हुई महंगाई, बिगड़ती अर्थव्यवस्था के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवहरलाल नेहरू को दोषी बताया है और इस बात के विरोध में हिंदी वर्णमाला, बाल पोथी की पुस्तक उन्हें भेजी गई है। ताकि वो अपनी बुद्धि का विकास कर सके।
कांग्रेस ने मंत्री विश्वास सारंग के बयान को बचकाना बताया और कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें उनकी बुद्धि पर तरस आता है। इसलिए उन्हें हिंदी वर्णमाला की पुस्तक बाल बोध भेजी ताकि वो वर्ण माला पढ़े और अपनी बुद्धि का विकास कर सके। वो प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री है उन्हें तीसरी संभावित लहर की तैयारी करना चाहिए और वो बेवजह बेतुके बयान दे रहे हैं। बाल पोथी के साथ उन्हें इकोनॉमिक्स, मैथ्स, कामर्स की किताबें भी भेजी गई है।
इंदौर से भेजी गई किताबें मंत्री विश्वास सारंग तक कब पहुंचेंगी ये बताना फिल , मुश्किल है लेकिन एक तरह से कांग्रेस का ये कदम मंत्री सारंग के बयान पर पलटवार माना जा रहा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के इस कदम के बाद बीजेपी इस मामले पर क्या कदम उठाती है? फिलहाल तो राजनीति में ज्ञानवर्धन चरम पर है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।