Indore News – प्रदेश की सत्ता में अब कभी भी कांग्रेस की वापसी नहीं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- जीवन की अंतिम पारी खेल रहे कमल नाथ
Indore News. भाजपा महासचिव और इंदौर के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कमल नाथ अपने जीवन की अंतिम पारी खेल रहे हैं। उन्हें जितना दम लगाना था, लगा चुके हैं।
अभी भी लगा रहे हैं। प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की अब कभी वापसी नहीं होगी। विजयवर्गीय बुधवार को इंदौर दुबई के लिए उड़ान सेवा शुरू होने के अवसर पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें देश के नेतृत्व पर विश्वास है। जिस तरीके से विदेश नीति को हैंडल किया गया है।
उससे भारत का मान सम्मान दुनिया में बढ़ा है। उस व्यक्ति की विदेश नीति पर शंका नहीं की जा सकती, हमें हमारे नेता पर विश्वास है। वे जो भी निर्णय लेंगे, देश हित में ही लेंगे। प्रदेश में लगातार सामने आ रही देश विरोधी घटनाओं पर विजयवर्गीय ने कहा कि देश के अंदर कुछ गैंग काम कर रही हैं। जहां देश विरोधी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे लोगों को कुचला जाएगा, लेकिन इसके लिए राज्य सरकारों को भी जिम्मेदारी लेना होगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।