Indore News – तुकोगंज थाना के सिपाही की डिवाइडर से टकराने से मौत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

तुकोगंज थाना में पदस्थ सिपाही संतोष वर्मा की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। संतोष ड्यूटी के बाद भतीजी की शादी में महू जा रहा था।

वर्मा अंधेरे में तिराहे पर रखे डिवाइडर से टकरा गए और बेहोश हो गए। किशनगंज थाना पुलिस ने मध्यभारत अस्पताल भिजवाया लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

टीआइ कुलदीप खत्री के मुताबिक घटना रात करीब 10.30 बजे की एबी रोड़ की है। 45 वर्षीय संतोष वर्मा बाइक से महू की तरफ जा रहा था। गाड़ी की रफ्तार ज्यादा और अंधेरा होने से वे डिवाइडर में घुस गए और बेहोश होकर गिर गए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।