Indore News – निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरे किये जाये- कलेक्टर मनीष सिंह ने ली समीक्षा बैठक 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। इन्दौर जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की आज यहां कलेक्टर मनीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता  के साथ निर्धारित समय में पूरे किये जाये। जिन निर्माण कार्यों का प्रारंभ नहीं हुआ उनका निर्माण शीघ्र शुरू किया जाये।

बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने लोक निर्माण विभाग पीआईयू के कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसे निर्माण कार्य जो पूर्ण हो गये है, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र हस्तांतरित किया जाये। संबंधित विभाग उसका कब्जा लेकर उसका उपयोग भी शीघ्र प्रारंभ कर दें।

कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। बैठक में  लोक निर्माण विभाग पीआईयू के संभागीय परियोजना यंत्री प्रदीप सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।