Indore News – नदी-नालों में प्रदूषण करने वाले औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध सतत कार्रवाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

इंदौर में शुक्रवार को भी एक फैक्ट्री सील

जिला कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर इंडस्ट्रियल वेस्ट डायरेक्ट डिस्चार्ज कर नदी-नालों में प्रदूषण करने वाले औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को अपर कलेक्टर पवन जैन द्वारा टेक्नोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री को सौल किया गया। टेक्नोक्राफ्ट प्राइवेट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के परिसर का औचक निरीक्षण करने के दौरान पाया गया कि न ही इस फैक्ट्री में कोईईटीपी प्लाट है तथा इंडस्ट्रियल बेस्ट को सौघा नाले में डिस्चार्ज किया जा रहा है।
मालूम हो कि गुरुवार को भी मांगलिया बायपास पर राकखेड़ी में इक और पेट का कच्चा माल बनाने वाले दो कारखानों में भी इंफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (इटीपी) बंद पाए गए। इनमें किस और अतुल पालीकैम शामिल है। इन दोनों फैक्ट्रियों की भी उत्पादन यूनिट सोल कर दी गई। विस्कस आइल के संचालक राजकुमार पटेल और अतुल पालीकम के संचालक मुकेश पटेल है। प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण मंडल के जांच दल ने कुमेड़ी, भीरासला, मारी पिपल्या खेड़ी आदि जगह नालों और उद्योगों से पानी के नमूने लिए। अपर कलेक्टर पवन जैन ने बताया कि यदि कोई उद्योग नदी या नालों में केमिकल छोड़ते हुए मिला तो उनके संचालकों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।