Indore News – निगम ने तैयार की शहर की रिंग रोड के लिए कार्य योजना; लगेंगे 20 हजार पीपल नीम और बरगद के पेड़ 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
इंदौर। इंदौर शहर का रिंग रोड अब नीम और पीपल जोन कहलाएगा। नगर निगम के उद्यान विभाग ने पूर्वी व पश्चिमी रिंग रोड के लिए एक कार्य योजना तैयार की है जिसके अंतर्गत सर्वे हो चुका है।
अभी यहां पर सिविल वर्क के साथ ही 30 से 35 वर्ष पुराने गुलमोहर, बबूल, पेलटा फार्म आदि पेड़ों की कटाई छटाई कर उनके स्थान पर केवल नीम पीपल और बरगद के जोन ही बनाए जाएंगे।
निगम के उद्यान विभाग के माध्यम से पूर्वी तथा पश्चिमी रिंग रोड का सर्वे हो चुका है और सर्वे के आधार पर अभी छोटा बड़ा सिविल वर्क चल रहा है। इसके साथ ही यहां पर जल्द 20 हजार नीम बरगद और पीपल के पेड़ लगाने की तैयारी हो चुकी है।
एक तरह से देखा जाए तो पूर्वी और पश्चिमी रिंग रोड को पूरी तरह से एक को नीम जोन और दूसरे को पीपल जोन तो बरगद जोन बनाने की तैयारी है। पूरे रिंग रोड पर एक ही पेड़ लगेंगे और एक सड़क पर केवल नीम के पेड़ लगने जा रहे हैं तो दूसरी रिंग रोड पर केवल पीपल के पेड़ लगने जा रहे हैं।
इसमें 5 वर्ष से अधिक नीम पीपल और बरगद के पौधे लगाए जा रहे हैं ताकि महाराष्ट्र की तर्ज पर यहां भी सड़क पर ठंडक रहे और गुजरते वाहनों को छाया भी मिल सकती है।
इसके लिए जल्द टेंडर जारी होने जा रहे हैं और उद्यान विभाग की ओर से पुराने पेड़ों की कटाई छटाई के साथ ही उन्हें काटने का भी काम किया जाएगा और उसके स्थान पर नीम पीपल और बरगद के जोन बनाए जा रहे हैं।
उद्यान विभाग उपायुक्त कैलाश जोशी ने बताया कि नीम पीपल और बरगद के पौधे पूर्वी व पश्चिमी रिंग रोड पर पहले से लगे हुए हैं और जहां पर गेट है वहां पर लगाने की तैयारी है तो कुछ जगह लगाए भी जा रहे हैं पर्यावरण सुधार के लिए जो भी काम नगर निगम द्वारा हो सकता है वह किया जा रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।