Indore News – राजकुमार मंडी में निगम की कार्रवाई, 250 ठेले, गुमटियां, सड़क से बैठे सब्जी वालों को हटाया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. नगर निगम द्वारा काफी दिनों से राजकुमार मंडी के व्यापारियों को जगह छोड़ने के लिए कहा जा रहा था। सब्जी मंडी के कुछ व्यापारियों ने स्थानीय नेताओं की मदद से कुछ दिन ही मोहलत मांगी थी। मंगलवार सुबह अपर आयुक्त ने रिमूवल अमले के साथ यहां कार्रवाई की। 250 ठेले और गुमटियां हटवा दी गई।
अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह और उनको टीम ने राजकुमार मंडी में मंगलवार सुबह पहुंचकर कार्रवाई कराई। यहां से सड़क किनारे फुटपाथ पर रखी गुमटियों ठेले और अन्य सामान को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम ने कई सामान जब्त भी किया, जिसे निगम ने ट्रेचिंग ग्राउंड व अन्य स्थानों पर भेजा है। अधिकारियों के मुताबिक यहां करीब 250 के करीब ठेले गुमटिया हटाए गए है। यहां सड़क पर बनीकी गुमटियों को बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया।
निरंजनपुर में दी थी जगह
सिंह के मुताबिक काफी समय पहले नगर निगम ने मंडी के निरंजनपुर में खाली जगह दी थी वहां भी कई सब्जी विक्रेताओं द्वारा व्यापार किया जा रहा था, लेकिन इसके साथ ही यहां भी कब्जे कर लिए गए थे। कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने यहां विरोध भी किया, जिन्हें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटा दिया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।