Indore News – डेंगू का कहर जारी: शहर में एक ही दिन में मिले डेंगू के 19 नए मरीज़, 23 एक्टिव मरीज़ जबकि 11 भर्ती

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। शहर में डेंगू का कहर जारी है। मंगलवार को 19 नए मरीज मिले। जिन इलाकों में डेंगू के मरीज मिल हैं वे हैं- रानी बाग, विजय नगर, तलावली चांदा, तिरुपति कॉलोनी, वेंकटेश नगर, सुभाष नगर, सुखदेव नगर, बीसीएम पैराडाइज, पैलेस कोलोनी, बीएन सेक्टर सिटी, साधु वासवानी नगर, कृष्णा एवेन्यू, कालानी नगर, हसनजी नगर, खंडवा रोड, अनुराधा नगर, स्वास्थ्य नगर, वासुधाम कॉलोनी ।
इन स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों ने लार्वा सैंपल लेने के साथ छिड़काव किया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने का कारण घरों में या आसपास एक ही स्थान पर बहुत दिनों से पानी जमा हो सकता है। शहर में अब डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 941 हो गई है।
इसी के साथ अब एक्टिव मरीज बढ़कर 23 हो गए हैं जबकि 11 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि घरों के आसपास गंदा पानी जमा नहीं होने दें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।