Indore News – संचालक, महिला एवं बाल विकास तथा कलेक्टर इंदौर एक माह में दें जवाब

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर.  जिले के डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) सिमरोल स्थित सेंडल पंचायत की आंगनवाड़ी में सोमवार को खाना खा रहे मासूम बच्चों पर छत का छज्जा गिर गया। इसमें रोशनी (6 वर्ष), संतोष (4 वर्ष) और कार्तिक (2 वर्ष) घायल हो गये।

इनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सिमरोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डाॅ. शादाब खान ने बताया एक वर्ष पहले ही आंगनवाड़ी का पंचनामा बनाया और जर्जर भवन से अन्य जगह शिफ्ट करने को कहा था।

इसके बाद भी आंगनवाड़ी संचालित हो रही थी। कार्यकर्ता शारदा परमार ने बताया 94 बच्चे रजिस्टर्ड हैं। सोमवार को 25 बच्चे आये थे।

इस मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने संचालक, महिला व बाल विकास विभाग, भोपाल सहित कलेक्टर एवं जिला महिला व बाल विकास अधिकारी, इंदौर से एक माह में जवाब मांगा है।

आयोग अध्यक्ष ने इन अधिकारियों से प्रतिवेदन के साथ बच्चों को आई चोटों का विवरण मय इंज्यूरी रिपोर्ट या इलाज की पर्ची, भवन की स्थिति की लोक निर्माण विभाग से जांच कराकर रिपोर्ट संलग्न कर भेजने के निर्देश देने के अलावा यह भी पूछा है कि इन बच्चों को कोई मुआवजा दिया गया है या नहीं ?

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।