Indore News – संभागायुक्त ने किया नव निर्मित ऑक्सीजन प्लांट्स का निरीक्षण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

नए बने ऑक्सीजन प्लांट्स के कारण अधिक सक्षम बने शासकीय अस्पताल
इंदौर। संभागायुक्त इंदौर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के अधीन तीन अस्पतालों का भ्रमण कर यहाँ नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट्स का निरीक्षण किया। डॉ. शर्मा ने एम.टी.एच., मनोरमा राजे क्षय अस्पताल और एम.वाय. हॉस्पिटल के चेस्ट वार्ड में नव निर्मित ऑक्सीजन प्लांट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि कोरोना की तीसरी लहर में हमें ऑक्सीजन की ज्यादा आवश्यकता नहीं पड़ी। यद्यपि शासन के निर्देशानुसार सभी अस्पतालों में अतिरिक्त रूप से ऑक्सीजन प्लांट सफलतापूर्वक लगा दिए गए हैं। डॉ. शर्मा ने तीनों अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट्स के संचालन की वर्तमान स्थिति की मौके पर समीक्षा की। एम.टी.एच. हॉस्पिटल में 10 के.एल. क्षमता का लिक्विड प्लांट लगाया गया है। वहीं मनोरमा राजे क्षय अस्पताल और एमवाय हॉस्पिटल के चेस्ट वार्ड में 2 के.एल. क्षमता का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है।  निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री रजनीश कसेरा, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. संजय दीक्षित, एम.वाय. हास्पिटल के अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर और एम.आर.टी.बी हास्पिटल के डॉ. सलिल भार्गव उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।