Indore News – समाज गौरव से डॉ श्वेता माहेश्वरी सम्मानित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

माहेश्वरी एकता परिवार, जयपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में डॉ श्वेता माहेश्वरी को उनके विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए माहेश्वरी एकता गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।

समाज की गौरव डॉ श्वेता माहेश्वरी जो अनेक संस्थानों की अध्यक्ष, सचिव, ब्रांड एंबेसडर आदि पदों को सुशोभित करती रही हैं तथा जिन्हें अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है, को  ‘माहेश्वरी ऑफ द डिकेड’ सम्मान से सम्मानित, समाज के विशिष्ट अतिथियों एवं मनीषियों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर डॉ माहेश्वरी ने बताया कि वे देश व समाजहित मे कार्यो के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। परमपूज्य मदन मोहन जी महाराज की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम जयपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री रमेश कुमार जी बंग, चेयरमैन, महेश बैंक, हैदराबाद, श्री शरद गोपीदास जी बागड़ी, नागपुर,  श्री सत्यनारायण जी काबरा, जयपुर (जयपुर माहेश्वरी सभा पूर्वाध्यक्ष)तथा अनेक समाज बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन माहेश्वरी एकता के प्रधान संपादक श्री राजेश जी गिलडा द्वारा किया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।