Indore News – राजमोहल्ला में अतिक्रमण हटाया : इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन ने की संयुक्त कार्रवाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. इंदौर नगर निगम का रिमूवल दस्ता अलसुबह राज मोहल्ला क्षेत्र में पहुंचा जहां प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस का साथ मिलकर एक मकान का जर्जर हिस्सा तोड़ने की कार्रवाई की है।
यहां पर तकरीबन 7 हजार स्क्वायर फीट में फैले इस मकान में किराएदार के साथ-साथ कई तरह के विवादित मामले रहे हैं जिसमें पूर्व में मल्हारगंज थाने में भी फर्जी रजिस्ट्री को लेकर शिकायतें हुई थी।
राजमोहल्ला क्षेत्र में बाफना हॉस्पिटल के समीप मकान को डॉक्टर सुनील सिंघल के नाम भी खरीदना बताया जा रहा था लेकिन मौके पर कोई नहीं आया।
नगर निगम का अमला सुबह जल्दी पहुंचा और जिला प्रशासन के अगुवाई में कार्रवाई की है। राजमोहल्ला में कल सुबह जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की सुबह से ही कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम पहुंची और संबंधित थाने से पुलिस बल के साथ ही कार्रवाई शुरू की गई है।
रिमूवल सहायक अधिकारी बबलू कल्याणे उपायुक्त ता अग्रवाल के साथ ही बड़े पैमाने पर अन्य अधिकारी कर्मचारियों की टीम पहुंची। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम पराग जैन की मौजूदगी में कार्रवाई की गई है।
हालांकि इसको लेकर संशय बना हुआ है लेकिन इस तरह की कार्रवाई सुबह जल्दी की गई है। एक बार फिर से जिला प्रशासन नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई हो रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।