Indore News – 11 सेंटरों पर एग्जाम – पशुपालन डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा आज, कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की परीक्षाओं का दौर शुक्रवार से शुरू हो रहा है। 26 नवंबर को पशुपालन डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई हैं। वहीं 27 नवंबर को प्री वेटरनरी एंड फिशरी टेस्ट एग्जाम होगी। शुक्रवार को आयोजित होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग टाइप पर पहुंचना होगा। साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट भी ले जाना होंगे। एग्जाम में बायोमेट्रिक सत्यापन भी होगा।

कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की पशुपालन डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (DAHET)-2021 शुक्रवार को आयोजित होगी। इसके लिए इंदौर में 11 सेंटर बनाए गए है। जहां परीक्षार्थियों की एग्जाम होगी। वहीं 27 नवंबर को होने वाली प्री वेटरनरी एंड फिशरी टेस्ट एग्जाम के लिए 12 सेंटर बनाए गए हैं। इन सभी सेंटरों पर कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा, जिसकी तैयारी की जा चुकी है। इधर, एग्जाम में बायोमैट्रिक सत्यापन भी होगा। एग्जाम देने आने वाले परीक्षार्थियों को मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सहित कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इस एग्जाम में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे। एग्जाम सेंटरों पर सैनिटाइजर के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

इलेक्ट्रानिक डिवाइस वर्जित
एग्जाम सेंटर पर परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे मोबाइल, कैल्कुलेटर, घड़ी सहित अन्य ले जाना वर्जित रहेगा। जबकि एग्जाम सेंटर के अंदर जाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट साथ में रखना होंगे। वहीं रिपोर्टिंग टाइम पर ही एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा। देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थी को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।