Indore News – खादी वस्त्रों तथा ग्रामोद्योग उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ आज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 इन्दौर। मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी वस्त्रों तथा ग्रामोद्योग उत्पादों के विक्रय एवं प्रचार-प्रसार के लिये इंदौर में 11 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
इस प्रदर्शनी का शुभारंभ आज 4 मार्च को शाम 6 बजे ग्रामीण हाट बाजार, साऊथ तुकोगंज, ढक्कन वाला कुआँ परिसर में होगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र लिटोरिया द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, इन्दौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया तथा आकाश विजयवर्गीय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। यह प्रदर्शनी 14 मार्च 2022 तक आयोजित की गई है।
खादी ग्रामोद्योग के प्रबंधक एच.एल. सस्त्या ने बताया कि प्रदर्शनी में देश की प्रसिद्ध खादी संस्थाओं के अपने उत्कृष्ट सूती खादी, रेशमी, सिल्क वस्त्र, साड़ियां, रेडीमेड शर्ट, जैकेट, कुरते-पजामे, बेडशीट, चादरे आदि अनेक उत्पाद, उपलब्ध होंगे इसी के साथ ग्रामोद्योग इकाईयॉ जैसे मसाला, पापड़, अगरबत्ती, शेम्पो, लेदर गुड्स शुद्ध घानी का तेल, शहद आदि उत्पादों का विक्रय भी होगा।
प्रदर्शनी आम जनता के लिए दोपहर 12.30 बजे से रात्री 9.30 बजे तक खुली रहेगी। जिसमें फूड स्टॉल, बच्चों के झूले भी रहेगें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।