Indore News: एमपीपीएससी परीक्षा में फेल होने के डर से छात्र ने समाप्त कर ली जीवन लीला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News: मामला भवरकुआ थाना क्षेत्र का है जहां बड़वानी के रहने वाले विनोद डाबर ने एमपीपीएससी परीक्षा में फेल होने के डर से जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्र ने 25 जुलाई को परीक्षा दी थी। उसने पेपर के आधार पर अपने नंबर जोड़ें और पिछले साल के कट ऑफ से मिलान किए तो एक दो नंबर कम आ रहे थे, इससे हताश हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से बड़वानी का रहने वाला विनोद पिता के प्रेम सिंह डावर 24 साल भंवरकुआं क्षेत्र में किराए से कमरा लेकर रह रहा था। उसके साथ अन्य छात्र भी पढ़ाई करते थे। शनिवार शाम को वह अपने कमरे से निकला और करीब आधे घंटे बाद दोबारा कमरे पर पहुंचा व बाथरूम मैं जाकर उल्टियां करने लगा। दोस्तों ने उससे उल्टी करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसने चूहा मार दवा खा ली है। बाद में उसने सोयाबीन का तेल पी लिया था कि उल्टियां हो और बाहर बाहर निकल आए। उसे थोड़ा आराम भी लगा था। थोड़ी देर बाद फिर उल्टियां करने लगा। उसका रूम पाटनर उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि कटऑफ को देखते हुए छात्र विनोद डाबर ने अनुमान लगाया वह एम पी एस सी की परीक्षा की तैयारी के लिए आया था। 25 अगस्त को उसने एमपीपीएससी प्री की परीक्षा दी और कमरे पर आकर परीक्षा का पर्चा देखते हुए नंबर काउंट करने लगा। पिछले साल सिलेक्शन के कट ऑफ को देखते हुए उसने अनुमान लगाया कि इसमें एक या दो नंबर कम आ रहे हैं। उसे लगा कि इस बार उसका सिलेक्शन नहीं होगा तो तनाव में चला गया लेकिन दोस्तों ने उसे संभाला तो वहां दोबारा नए सिरे से तैयारी करने लगा। वह रविवार को घर जाने की बात कर रहा था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।