Indore News – पेट्रोल पंप डकैती की साजिश करते पांच धराये

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आरोपियों के पास से देशी कट्टा, टॉमी, चाकू और अन्य हथियार जब्त
तेजाजी नगर पुलिस ने डकैती की साजिश रचने के मामले में पांच आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से पुलिस को हथियार भी मिले है। सभी पर पूर्व के अपराध दर्ज हैं। टीआई आरडी कानवा के मुताबिक सूचना पर बायपास घर पप्पू बॉडी गैरेज के पीछे छिप कर बैठे पांच बदमाश सन्नी पिता बालकृष्ण भालेकर निवासी नेहरू नगर, लखन पिता मोहन चौहान, अमन पिता महेश कोटिया, अजय पिता देवेंद्र दायमा और साहिल पिता विष्णु कोटिया की पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से देशी कट्टा, टॉमी, चाकू और अन्य हथियार जब्त हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इलाके के एक पंप पर डकैती डालने वाले थे। उन पर पहले से मामले दर्ज है।
डकैती की योजना बनाते हुए बदमाश धराए
पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने हथियार व डकैती में प्रयुक्त सामान जब्त किया है। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक शनिवार सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश ख्यालीराम के बगीचे में हथियार लेकर बैठे हुए हैं। इस पर पुलिस की एक टीम उन्हें पकड़ने के लिए पहुंची थी। पुलिस ने घेराबंदी कर वहां से तरुण पिता अरविंद पंचाल निवासी इंदिरा नगर, शुभम पिता सुरेश सोनवाने निवासी नंदन नगर, यश थोराट निवासी पंचमूर्ति नगर, गुलशन पिता श्रवण सिसोदिया निवासी इंदिरा नगर, विजय पिता दिलीप राठौर निवासी इंदिरा नगर व गोलू उर्फ गिरीश पिता रमेश राव निवासी लोकनायक नगर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्ज से पुलिस ने तलवार, चाकू, डंड, टॉनी व अन्य रामान जब्त किया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।