Indore News – पंचशील नगर के मसाला भंडार पर खाद्य विभाग ने मारा छापा 18 सामग्री के लिए सैम्पल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कई पैक सामान पर नहीं लिखी थी जरूरी जानकारी

इंदौर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को पंचशील नगर स्थित आनंद मसाला भंडार पर छापा मारा। इस दौरान टीम को यहां कई ऐसी पैकिंग सामग्री मिली, जिसमें जरूरी जानकारी नहीं लिखी थी।
टीम के सदस्यों ने यहां से विभिन्न खाद्य सामग्री के 13 सैम्पल लिए हैं। खाद्य विभाग के अफसरों को सूचना मिली थी कि पंचशील नगर की उक्त फर्म में गड़बड़ी कर खाद्य सामग्री बेची जा रही है। इस पर टीम ने फर्म पर छापा मारा। फर्म के मालिक का नाम अविनाश राजानी बताया गया है।
खाद्य अधिकारी राकेश त्रिपाठी के मुताबिक मौके से काला नमक खड़ा, श्री बाई सा सेंधा नमक, श्री बाई सा काला नमक, मैदा खुला, राजगीरा खुला, स्टारगोल्ड सोडियम बाई कार्बोनेट, स्टार्च पावडर, न्यू आकाश राजगीरा आटा, न्यू आकाश सिंघाड़ा आटा, महालक्ष्मी ब्रांड फलाहारी राजगीरा आटा, पारस काला नमक, श्रीजी काला नमक, श्रीजी सेंधा नमक, लवकुश होम पैक काला नमक, मिल्क पावडर, गुलाबजामुन इंस्टेंड मिक्स और आनंद अचार मसाला के सैम्पल लिए गए।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य सामग्री में जो जरूरी जानकारी लिखी होना चाहिए, वह कई खाद्य सामग्री पर नहीं पाई गई। उन्होंने बताया मिलावट की शंका में 18 सैम्पल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। फर्म से कई किलो खाद्य सामग्री जब्त भी की गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।