Indore News. कोरोना काल के संकट से उबरकर शहर में दो साल के बाद फिर बड़ा औद्योगिक आयोजन होने जा रहा है। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश, इंडियन प्लास्टपेक फोरम के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 20 दिसंबर तक स्थानीय लाभगंगा एक्जीबिशन सेंटर में इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग एक्सपो आयोजित होगी। इसमें देशभर के 200 से ज्यादा औद्योगिक मशीन व उत्पाद निर्माता हिस्सा लेंगे।
कोविङ प्रोटोकॉल को देखते हुए एक्सपो में एक एम्बुलेंस की व्यवस्था एवं वैक्सीनेशन बूथ भी होगा व शासन की कोविङ गाइड लाइन का पूर्णतः ध्यान रखा जाएगा। इसमें शामिल होने वाले लोगों के तापमान की थर्मामीटर से जांच की जाएगी। साथ ही सेनेटाइजर व मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। शारीरिक दूरी का पालन का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां, सप्लायर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, के ट्रेडर्स साथ इंदौर सहित पूरे मध्यभारत के उद्योग प्रतिनिधि एक्सपो में शामिल होंगे। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद उफरिया के अनुसार, इस मेगा इंडस्ट्रीबल में इस वर्ष लगभग 200 स्टालों के माध्यम से इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्करिंग, ऑटो कम्पोनेंट, न एंड रोबोटिक आदि उत्पादों एवं मशीनरी का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रमुख गोदरेज एंड बावस, बॉबकेट, रिलायबल टेरेस्टोयल्स, भव्या मशीन टूल्स, एमबी जीगसन पॉलिप्लास्ट आईटीएल गुप प्राइम पैक इंडिया, ओसवाल, जैनेटिक्स, एयरमेक्स जैसी इकाइयां शामिल होंगी। सभी कम्पनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। इसमें शामिल होने वाली कंपनियां इनमें शामिल लघु व मध्यम उद्योगों के उपभोक्ताओं की जरूरत के मुताबिक मशीनों का निर्माण भी करके देंगी।


