Indore News – अगले माह से चिड़ियाघर में बंदरों का होगा अपना घर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
Indore Zoo News. चिड़ियाघर में अगले महीने यहां के बंदरों को अपना घर मिलेगा, जिसमें प्राकृतिक नैसर्गिक वातावरण में उछल कूद बंदर पेड़ों पर कर सकेंगे। अभी चिड़ियाघर में लगभग 10 से 12 बंदर है, जिन्हें खुले पिंजरे में अगले महीने से रखा जा सकता है।
तकरीबन 70 लाख रुपए की लागत से 800 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में मंकी मोट तैयार किया जा रहा है जिसका काम अंतिम चरणों में है और अगले महीने पूरी तरह से उक्त पिंजरा बनकर तैयार हो जाएगा। इसके तुरंत बाद ही अभी छोटे-छोटे पिंजरो में 1 अलग-अलग जगह बंद बंदरों को नैसर्गिक वातावरण में खुले तौर से छोड़ दिया जाएगा जहां पर पेड़ों पर उछल कूद करने के साथ-साथ पेड़ों पर लगने वाले फलों को भी खा सकेंगे। चिड़ियाघर में अभी 4 प्रजाति के बंदर है जिन्हें यहां पर रखा गया है जिसके उपरांत उन्हें अपने घर में छोड़ा जा सकता है। एक लंबे समय से पिंजरा तैयार हो रहा था जिसका अब कहीं जाकर काम पूरा हुआ है।
प्राणी संग्रहालय प्रभारी डॉ उत्तम यादव ने बताया कि अभी यहां पर 10 से 12 बंदर है जो 4 प्रजाति के बंदर की श्रेणी में माने जाते हैं। पिंजरा लगभग तैयार है इन्हें प्राकृतिक वातावरण में उछल कूद के लिए बंदरों को छोड़ा जा सकता है। जल्द ही हम लोग यह काम भी करने जा रहे हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।