Indore News – विजय नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा बुजुर्गों और बच्चों को लूटने वाला गैंग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
इंदौर। विजय नगर थाना पुलिस ने तीन ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो बुजुर्ग और बच्चों को अपना टारगेट बनाकर लूटपाट करते थे। आरोपी सूने स्थानों पर हथियार लेकर खड़े रहते थे और जैसे ही कोई अकेला बच्चा या बुजुर्ग निकलता तो वो उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से चार चाकू भी बरामद किये है, जिन्हें वो लूट के दौरान इस्तेमाल करते थे। गैंग का सरगना लक्की हाल ही में पैरोल पर छूटा था और उसने आते ही गैंग बना ली थी उस पर दो दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं।
जेल से पैरोल पर छूटते ही बदमाश ने गैंग बनाकर बच्चो और बूढ़ो को लूटने का शातिर प्लान बनाया और वो वारदातों को अंजाम भी देने लगा। लगातर मिल रही शिकायतों और सूचना के बाद इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। विजय नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एमआईजी थाने का लिस्टेड गुँडा पैरोल पर छूटा है और भमोरी क्षेत्र में रह रहा है। टीम ने पड़ताल की तो पाया कि लक्की नामक बदमाश ने कुलदीप और राहुल को अपने साथ रखकर गैंग बना ली और बदमाश सूने स्थानों पर काम से लौटने वालों के साथ ही बच्चे और बुजुर्गों को टारगेट कर रहे हैं। ये अकेला पाकर हथियार के दम पर धमका कर वसूली के साथ ही लूटपाट को अंजाम दे रहे थे।
 पुलिस को 15 साल के फरियादी मोहन अहिरवार ने लुटेरों की शिकायत की थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने लक्की, राहुल और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस की माने तो इनके पास से वारदात के लिए इस्तेमाल करने वाले 4 चाकू बरामद किए हैं। गैंग का मुखिया लक्की घी के नाम से फेमस है। वह सीरियल चाकूबाज है और हाल ही में वह पैरोल पर छूटा है। आरोपी लक्की पर करीब 26 अपराध दर्ज हैं। इसमें 2 दर्जन से अधिक चाकूबाजी, लूट, हत्या के प्रयास के मामले हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।