Indore News – कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर चलो अभियान सतत जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

महू। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार 1 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रदेश व्यापी घर चलो घर-घर चलो अभियान जिसमें कांग्रेस के रीति नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को सामने रखकर लोगों तक पहुंचने का कार्य अंबेडकर नगर महू में कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगातार जारी है।
क्षेत्र में जगह-जगह क्षेत्रवासियों द्वारा इस अभियान की तारीफ करने के साथ नेताओं का स्वागत भी किया जा रहा है।
कांग्रेसी नेता विजेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में गुजारखेड़ा श्री राम कॉलोनी पहुंच कर कांग्रेस नेता व साथियों सहित जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रभात यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हुकम सिंह आंजना, सेवादल अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, मोतीलाल वर्मा, गौरव शर्मा, अमित अग्रवाल, शुभम वर्मा, चेतन, युवराज ठाकुर, सोनू ठाकुर, मन्ना पहलवान, रुपेश यादव ने घर घर पहुंच कर लोगों से संवाद कर अभियान में हिस्सा लिया।
यह अभियान पूरे तहसील के सभी गांव में लगातार जारी रहेगा। यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह धनावत द्वारा दी गई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।