Indore News – बैरवा समाज को सौगात – 71 वर्ष पुरानी बैरवा व्यायामशाला का पुनः निर्माण कार्य हुआ शुरू

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर पंचम की फेल में विधायक महेंद्र हार्डिया व बैरवा व्यायामशाला के उस्ताद, खलीफा एवं सदस्यों की मौजूदगी लगभग 71 वर्ष पुराने बैरवा व्यायामशाला ( छोटा अखाड़ा ) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिसके बाद बैरवा समाज में हर्ष का माहौल है, बैरवा व्यायामशाला के लिए क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया ने 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।

समाज के युवाओं को ये सौगात देने के बाद विधायक का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस मौके पर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश टटवाड़े ने बताया कि बैरवा समाज के युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कुछ माह पहले उन्होंने व्यायामशाला के उस्ताद नरेश टटवाड़े व सदस्यों के साथ विधानसभा सभा 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया से मुलाकात कर यह मांग रखी थी कि समाज की वर्षों पुरानी अनमोल धरोहर बैरवा व्यायामशाला जिसका कार्य पिछले कई सालों से अधूरा है उसका पक्का निर्माण करवाकर समाज को गौरवान्वित करें जिसके बाद में विधायक महेंद्र हार्डिया ने इस मांग पर अमल करते हुए इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी।

आकाश टटवाड़े ने बताया कि किसी कारणवश व्यायामशाला का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। किन्तु अब समाज के उस्ताद, खलीफाओं, युवाओं व विधायक जी के हस्तक्षेप के बाद पुनः व्यायामशाला के निर्माण का काम शुरू करवाया गया है। इस प्रोजेक्ट की देख रेख लिए इंजी. नारायण शर्मा नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश रहेगी कि जल्द ही बैरवा समाज के युवाओं एवं खेल प्रेमियों के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी। व्यायामशाला में कोच व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि समाज की खेल प्रतिभाएं निखरकर आएं। इस दौरान व्यायामशाला के उस्ताद नरेश टटवाड़े,खलीफा रामस्वरूप रमैय्या, देशराज रमन, सूरज वाडिया, प्रदीप मेहरा ( दीपा ) एवं व्यायामशाला के वरिष्ठ मार्गदर्शक पी. डी. जाटवा, रमेश वाडिया, कन्हैया लोदवाल, जगदीश जारवाल, सुभाष वाडिया, गोकुल टटवाड़े, सागर रमन, रमेश गोगड़े, हेमराज बरुआ युवा साथी  मयूर, रोहित, राजा, सागर, अजय, संजय  आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।