Indore News – कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान आज से 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read
इन्दौर। प्रदेश में शाला त्यागी बालिकाओं को पुन: अपनी शिक्षा नियमित करने के उद्देश्य से महिला बाल विकास विभाग द्वारा सोमवार 7 मार्च 2022 से ‘कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव’ अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।
“बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ” के लिए अभियान का मुख्य उद्देश्य 11 से 14 वर्ष की शाला त्यागी बालिकाओं को पहचान कर उनको स्कूलों में पुन: प्रवेश सुनिश्चित कराना है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में शुरू किए गए “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान का सम्पूर्ण लक्ष्य बालिका के जन्म का उत्सव मनाना और उनको शिक्षित कर सक्षम बनाना है।
महिला बाल विकास विभाग द्वारा शाला त्यागी किशोरियों को तीन सौ दिवस तक प्रोटीन, कैलोरी युक्त टेक होम राशन दिए जाने का भी प्रावधान है।
विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अप्रैल माह में आँगनवाड़ी केन्द्रों का सर्वे कराया जाता है। इसमें 11 से 14 वर्ष की ऐसी किशोरियों की जानकारी एकत्र की जाती है |
जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया है, शाला में एडमिशन नहीं लिया है, एक बार एडमिशन तो लिया है परंतु शाला नहीं जा रही या कुछ समय जाकर शाला जाना बंद कर दिया है, ऐसी हितग्राही बालिकाओं को टेक होम राशन दिया जाता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।