Indore News –  सरकार खाद्य तेलों के बेलगाम आयात को प्रतिबंधित करें : डॉ. डेविश जैन  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

केंद्रीय मंत्री से सोयाबीन प्रसंस्करण सेक्टर को पीएलआई योजना के तहत शामिल करने का आग्रह
इन्दौर। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने खाद्य तेलों का देश में बेलगाम आयात पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से  घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ साथ तेलों के आयात को नियंत्रित  करने का आह्वान किया है।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार, डॉ. भागवत किशनराव कराड को यहाँ सोपा मुख्यालय देश में खाद्य तेलों की स्थिति तथा खाद्य तेल सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराते हुए डॉ जैन ने मंत्री से सोयाबीन प्रसंस्करण क्षेत्र को पीएलआई योजना में शामिल करने का भी अनुरोध किया।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री को से देश में खाद्य तेल सेक्टर की चुनौतियों  से अवगत कराते हुए उपरोक्त दिशा में सरकार के साथ मिल कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया जिससे  की खाद्य तेल सेक्टर को उनकी समस्याओं से उबारा जा सके।
इससे पूर्व, डॉ. जैन ने केंद्रीय मंत्री का सोपा मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सोपा की तरफ से उनका आत्मीय स्वागत किया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।