Indore News – श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज इंदौर का सम्मान समारोह हुआ संपन्न

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। रविवार को इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर स्थित सिंधु भवन में श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में हुए इस समारोह में जनगणना कार्य, आदर्श सामूहिक विवाह में उत्कृष्ट सेवा एवं निष्ठा पूर्ण सहयोग प्रदान करने पर समाज समिति द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं समाज के प्रबुद्धजनों को फूल-माला, श्रीफल और शाल से सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष राधेश्याम मालवीय ने बताया कि हमारा समाज एक विकासशील समाज है और सामाजिकजन इंदौर में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। कार्यक्रम को सफलपूर्वक बनाने में उमेश मालवीय, मोहित मालवीय, जयप्रकाश (बबलू) आदि का योगदान रहा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।