Indore News in Hindi – इंदौर समाचार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News -1

कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान 7 मार्च से 


इन्दौर। पाठशाला त्यागी बालिकाओं को पुन: अपनी शिक्षा नियमित करने के उद्देश्य से महिला-बाल विकास विभाग द्वारा 7 मार्च 2022 से ‘कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव’ अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। “बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं” के लिए अभियान का मुख्य उद्देश्य 11 से 14 वर्ष की शाला त्यागी बालिकाओं को पहचान कर उनको स्कूलों में पुन: प्रवेश सुनिश्चित कराना है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में शुरू किए गए “बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं” अभियान का सम्पूर्ण लक्ष्य बालिका के जन्म का उत्सव मनाना और उनको शिक्षित कर सक्षम बनाना है। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अप्रैल माह में आँगनवाड़ी केन्द्रों का सर्वे कराया जाता है। इसमें 11 से 14 वर्ष की ऐसी किशोरियों की जानकारी एकत्र की जाती है, जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया है, शाला में एडमिशन नहीं लिया है या एक बार एडमिशन तो लिया है परंतु शाला नहीं जा रही या कुछ समय जाकर शाला जाना बंद कर दिया है। ऐसी हितग्राही बालिकाओं को टेक होम राशन दिया जाता है।

Indore News -2

 
 

ई-खसरा खतौनी परियोजना लागू 

इन्दौर। राष्ट्रीय भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुक्त भू-अभिलेख एवं बन्दोबस्त ने ई-खसरा परियोजना को लागू किया है। जिसके तहत अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसीलदार नायब तहसीलदार एवं समस्त पटवारियों की आई.डी. मॉडिफिकेशन अपडेशन कार्य हेतु बनाई गई है।
इस परियोजना के अन्तर्गत अनुबंधित फर्म द्वारा सभी तहसीलों में आई.टी. सेंटर स्थापित किये गये है। जिनसे कृषकों को उनकी मांग अनुरूप प्रमाणित खसरा बी-1, नक्शा की प्रतिलिपियाँ नियत शुल्क प्रति पृष्ठ 30 रुपये लेकर उपलब्ध कराई जा रही है। कृषक अपने खाते की नकल, खेत का अक्श विभागीय बेवसाईट www.mpbhulekh.gov.in पर निशुल्क देख सकता है।
 

Indore News -3

 
 

गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी डॉ. मिश्रा को दौरा कार्यक्रम 

इन्दौर। गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बुधवार दो मार्च को इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा दोपहर एक बजे इंदौर रेसीडेंसी कोठी पहुंचकर आमजनों से भेंट करेंगे। वे शाम 7 बजे महू स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। तद्पश्चात वे शाम 7:15 बजे पंडित कपिल शर्मा (काशी महाराज) के निवास पर जायेंगे। इसके बाद वे महू में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रात्रि 8 बजे कार द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
 

Indore News -4

 
 

सलीम शेख शहर अध्यक्ष मनोनीत 

इन्दौर। मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित सिसोदिया द्वारा संगठन के मुख्य कार्यालय प्रभारी केशव शर्मा की अनुशंसा पर उद्योगपति, समाजसेवी सलीम शेख को मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन इन्दौर शहर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके अध्यक्ष बनने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।