सांवेर रोड की धागा फैक्ट्री में लगी आग : मशीनें पूरी तरह जलकर खाक, कोई जनहानि नहीं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर. सांवेर रोड पर मंगलवार देर रात एक धागा फैक्ट्री में आग लग गई। आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन अंदर रखी मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
नजदीकी फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मचारियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह आग फैक्ट्री परिसर में लगी डीपी में थी, इसके बाद फैक्ट्री में आग फैल गई।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक घटना रात तीन बजे के लगभग की है। सांवेर रोड पर आग की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां रवाना की गई थीं। आग यहां कोहिनूर प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी।

नजदीक की फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट कर रहे कर्मचारियों ने अंदर धुआं आता देखा तो उन्होंने इसकी फायर ब्रिगेड को दी। कर्मचारियों के मुताबिक आग सबसे पहले धागा फैक्ट्री परिसर में लगी डीपी में लगी थी।

इसके बाद उसकी लपटें फैक्ट्री तक पहुंच गई। कुछ ही देर में यह आग पूरी धागा फैक्ट्री में फैल गई।

मौके पर पहुंची चार दमकलों ने बिजली बंद करवाकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। यहां आग से पैकेजिंग मटेरियल, प्लास्टिक दाना, मशीनें और केमिकल सहित पूरा माल जलकर खाक हो गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू किया गया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।