Indore News in Hindi – इंदौर के मुख्य समाचार |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
7 Min Read

Contents

Indore News in Hindi -1

 

बगीचों को संवारेंगे, टूटे फूटे झूले चकरी हटेंगे – निगम आयुक्त प्रतिभा पाल

इंदौर। परसों हमने इंदौर के बगीचों की बदहाली पर ध्यान आकर्षित किया था इसका नगर निगम प्रशासन पर अच्छा असर पड़ा। अब बगीचों की देखरेख (संधारण) किया जाएगा।
टूटे फूटे हादसों को न्यौता देने वाले झूले चकरी, फिसलपट्टी हटाए जाएंगे। नए मनोरंजन के उपकरण लगाए जाएंगे।
सिटी बस ऑफिस में नगर निगम के उद्यान विभाग की बैठक में निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बगीचों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्त लोकेंद्र सिंह सोलंकी, नगर शिल्पज्ञ दिलीप सिंह चौहान, सहायक यंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल, उद्यान विभाग के उपयंत्री व अन्य विभागीय अफसरों को तलब किया।
उद्यान दरोगाओं के बारे में झोन वार जानकारी ली गई। 19 झोन के बगीचों के झूले चकरी फिसल पट्टी व अन्य मनोरंजन उपकरणों की जांच का कहा गया। उन्होंने तत्काल हटाने को कहा गया ताकि बच्चे हादसों के शिकार नहीं हों। लोहे की जालियां हटाकर नई कंक्रीट के डिवाइडर बनाने हरियाली के लिए पौधे लगाने के निर्देश दिए गए।
 

Indore News in Hindi -2

गाड़ियों पर चलते चलते बात करने से हो रही घात, नहीं सुधर रहे मोबाइलबाज़


इंदौर। ट्रैफिक पुलिस में कमिश्नर प्रणाली शुरू होने के बाद बहुत कुछ सुधार आया है लेकिन बाइक, स्कूटर, कार, जीप, बस को ड्राइविंग करने वालों को ट्रैफिक पुलिस नहीं सुधार सकी।
चलती गाड़ी पर ये मोबाइल फोन पर बात करते हैं। सड़क को सर्कस का मैदान समझते हैं और किसी दूसरी गाड़ी वाले को टकरा जाने पर उससे गाली गलौच अभद्रता करते हैं। खुदा न खास्ता मोबाइल गिर जाए टूट जाए तो उसका मुआवजा मांगने लगते हैं।
इंदौर के मेन रोड से लेकर गलियों बाजारों तक इन मोबाइल बाजों को देखा जा सकता है। इन्हें सुधारने के लिए जरूरी है कि सादे कपड़ों मंे हर गली, सड़क, नुक्कड़ पर कम से कम एक महीना लगातार अभियान चलाया जाए। इनके महंगे एन्ड्रायड व स्मार्ट मोबाइल जप्त किए जाएं।
इन मोबाइलबाजों में किशोर उम्र के या स्कूली बच्चे भी होते हैं। ये नहीं समझते कि माता-पिता ने इन्हें न जाने कितने दुख दर्द से पाला है।
ये उनका भविष्य है। मां बाप इन बच्चों को जब घर से स्कूल भेजते हैं तो ये घर से बाहर निकलते ही बेकाबू हो जाते हैं। तेज रफ्तार बाइक स्कूटर पर मोबाइल पर बात करते करते एक्सीडेंट कर बैठते हैं। जान गवां देते हैं।
हम दो हमारे दो के जमाने में ज्यादातर इकलौते बच्चे होते है। एक बच्चा वह भी हादसे का शिकार हो जाए मौत का शिकार हो जाए तो मां बाप पर क्या बीतेगी इसकी चिंता इन बच्चो ंको नहीं होती है।
ट्रैफिक पुलिस को स्कूलों में पहुंचकर मैनेजमेंट से मिलकर ऐसे बच्चों को सीख देनी चाहिए। वरना दुर्घटनाएं होती रहेगी। इकलौते बच्चे मौत का शिकार बनते रहेंगे।
 

Indore News in Hindi -3

स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं के लिए प्रवेश उत्सव अभियान शुरू
इन्दौर। शाला त्यागी बालिकाओं को पुन: अपनी शिक्षा नियमित करने के उद्देश्य से महिला-बाल विकास विभाग द्वारा सोमवार से ‘कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव’ अभियान शुरू किया गया है।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए अभियान का मुख्य उद्देश्य 11 से 14 वर्ष की शाला त्यागी बालिकाओं को पहचान कर उनको स्कूलों में पुन: प्रवेश सुनिश्चित कराना है।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का सम्पूर्ण लक्ष्य बालिका के जन्म का उत्सव मनाना और उनको शिक्षित कर सक्षम बनाना है।

महिला-बाल विकास विभाग द्वारा शाला त्यागी किशोरियों को तीन सौ दिवस तक प्रोटीन, कैलोरी युक्त टेक होम राशन दिए जाने का भी प्रावधान है।

विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अप्रैल माह में आँगनवाड़ी केन्द्रों का सर्वे कराया जाता है। इसमें 11 से 14 वर्ष की ऐसी किशोरियों की जानकारी एकत्र की जाती है।

 

Indore News in Hindi -4

 

अठारह महीनों में नर्मदा पर रेलवे पुल बनाया जाएगा, मई में टेंडर निकाला जाएगा

इंदौर। नर्मदा नदी पर मोरटक्का पर नया रेल पुल 18 महीने में तैयार करवाया जाएगा। इसका काम युद्ध स्तर पर चलेगा।
मई में इस पुल के लिए टेंडर जारी होंगे। रेलवे अब अकोला महू रेलवे खंड पर तेजी से काम करने जा रहा है। रेलवे को इसके लिए 888 करोड़ स्वीकृत किया गया है।
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहौरी ने महू सनावद ब्राडगेज ीलाइन को लेकर कहा कि यह काम जल्द से जल्द पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है। 2026 तक काम पूरे करने का टारगेट रखा गया है।
मुख्त्यारा बलवाड़ा से लेकर सनावद तक का काम हाथ में लिया जाएगा। महू से चोरल के बीच लाइन डाला जाना है। यह घाट सेक्शन है।
इसका नए सिरे से सर्वे किया जाएगा। पहाड़ों को काटकर टनल का निर्माण भी समय पर किया जाएगा। सितंबर तक काम शुरू हो जाएगा।
खंडवा से सनावद तक ब्राडगेज का काम हो चुका है। नर्मदा पुल का काम होने के साथ ही बलवाड़ा तक की पटरियां डालने का काम जल्द हो जाएगा। रास्ते में दर्जन भर से ज्यादा छोटे पुल व पुलियाएं भी बनाई जाएगी।
 

Indore News in Hindi -5

इंदौर में 11 मार्च को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, ‘अडानी पावर’ देगी अवसर

इन्दौर । शासकीय संभागीय आईटीआई इन्दौर में 11 मार्च 2022 को सुबह साढ़े 10  बजे से प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव में गुजरात के प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अड़ानी की कम्पनी ‘अड़ानी पॉवर’ कच्छ जिले में स्थ‍ित अपने कोल आधारित 4620 मेगावाट क्षमता के मुन्द्रा पावर प्लांट (गुजरात) के लिए मध्यप्रदेश के बेरोजगार पुरुष उम्मीदवारों को प्लेसमेंट (रोजगार) के लिये चयन करेगी।
कम्पनी अपनी भावी परियोजनाओं के लिए भी मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों मौका देगी।
इस प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव में 12वीं, बी.ए, बी.कॉम, बी.एससी, डिप्लोमा पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई से संबंधित सभी ट्रेड (कोपा, सिविल को छोड़कर) से उत्तीर्ण आवेदक जिनकी उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष तक है भाग ले सकते है।
प्रशिक्षण के लिए 530 पद उपलब्ध हैं। चयनित युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान 15 हजार रुपये (CTC) एवं दो हजार 500 रुपये इंसेंटिव प्रतिमाह दिया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।