Indore News in Hindi – इंदौर आज के खास समाचार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

Indore News in Hindi-1

हफ्ता नहीं देने पर हमला

इंदौर। डंपर और जेसीबी चलाने वाले व्यापारी ने गुंडों को हफ्ता देने से मना किया तो व्यापारी और उसके साथियों पर गुंडों ने हमला कर दिया।
घायल संजीव सिंह के बयान के मुताबिक रविवार अहिरखेड़ी में उनके दोस्त रंजीत राठौर का डंपर तालाब से मिट्टी भर ले जा रहा था , तभी आरोपी सावन सोनगर , मोहन सोनगर , कार्तिक चौधरी और अमन मालवीय पहुंचे और हफ्ता मांगने लगे ।
रंजीत ने हफ्ता देने से मना किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी । इस दौरान एक आरोपी ने गले में पड़ी सोने की चेन झपट ली । इसकी जानकारी जब रंजीत ने संजय और उनके दोस्त मनीष मंडलोई को दी तो सभी लोग आरोपी सावन के घर पहुंचे वहां  सावन का पिता उनसे विवाद करने लगा ।
इसी दौरान सावन , उसका चचेरा भाई मोहन और गांव के कार्तिक चौधरी और अमन मालवीय व अन्य लोग हथियार लेकर आए तथा फरियादियों पर हमला कर दिया । जिसमें वह घायल हो गए ।
इसके बाद फरियादी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया । पुलिस ने अमन और कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है , बाकी आरोपियों की तलाश ।

Indore News in Hindi-2

पीपल्याहाना-नंदगांव में  5 जून को मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन 

इन्दौर। पीपल्याहाना क्षेत्र के नंदगांव में भागीरथ रामविलास राठी पारमार्थिक न्यास की ओर से स्थापित निःशुल्क ओपीडी में पिछले एक माह में करीब 600 मरीजों ने अपना परीक्षण एवं उपचार कराया।
इनमें अनेक मरीज ऐसे भी थे, जिन्हें दवाइयों में 15 प्रतिशत तक की छूट दिलवाई गई। इसी तरह विभिन्न पैथोलॉजी जांच में भी 70 प्रतिशत तक की रियायत दिलवाई गई।
ट्रस्ट के प्रमुख रामविलास राठी ने बताया कि रविवार 5 जून को सुबह 8 बजे से आम लोगों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद जांच, परीक्षण एवं रियायती दरों पर ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन होगा। शिविर में चयनित मरीजों के ऑपरेशन महेश जयंती के उपलक्ष्य में मात्र दो हजार रुपए के शुल्क पर शहर के प्रख्यात नेत्र चिकित्सालय में कराए जाएंगे।
इस शिविर में डॉ. सुधीर मौर्य, डॉ. शिवानी मौर्य, डॉ. अशोक दुबे, डॉ. आर.जी. देशमुख सहित अनेक प्रख्यात चिकित्सक और उनके सहयोगी अपनी सेवाएं देगें। गीता भवन ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल में भी सभी प्रकार की खून, पेशाब की जांच तथा एक्सरे में भी 10 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया जा रहा है।

Indore News in Hindi-3

पांच दिवसीय कार्टूनशाला कल से, ख्यात कार्टूनिस्ट इस्माइल लहरी बच्चों देंगे प्रशिक्षण 

इन्दौर। इन्दौर प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों और मीडियाकर्मियों के बच्चों के लिए ख्यात कार्टूनिस्ट इस्माइल लहरी की 5 दिवसीय कार्टूनशाला 1 जून से 05 जून 2022 तक आयोजित की जा रही है।
इन्दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि इन्दौर प्रेस क्लब में चलने वाली पांच दिवसीय ‘लहरी अंकल की कार्टूनशाला’ का समय सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक रहेगा।
कार्टूनशाला में भाग लेने के लिए प्रेस क्लब कार्यालय में  रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्टूनशाला में भाग लेने वाले सभी बच्चों एवं लोगों को किट (पेन, पेंसिल, ड्राइंग बुक, शार्पनर) इन्दौर प्रेस क्लब द्वारा ही उपलब्ध करवाई जा रही है। इसमें भाग लेने के लिए अभी तक लगभग 50 बच्चों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और अभी रजिस्ट्रेशन जारी हैं।

Indore News in Hindi-4

दिवाला कानून पर तकनीकी सत्र 4 जून को 

इन्दौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (प्रबंधन अध्ययन संस्थान) इन्दौर भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) और भारतीय दिवाला पेशेवर संस्थान आईसीएआई (IIIPI) के सहयोग से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ श्रृंखला के तहत 4 जून 2022 को एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
युवाओं को राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में योगदान और प्रोत्साहित करने के लिए जीआईपी के विशेष संदर्भ के साथ दिवाला पेशे के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
भारत सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे प्रमुख सुधारों में गति के साथ दिवाला स्थान के प्रबंधन भी शामिल है। आईबीसी पर तकनीकी सत्र दिवाला पेशेवर (INSOLVENCY PROFESSIONAL) डॉ. जीके सारस्वत (सेवानिवृत्त आईएएस) और दिवाला पेशेवर टीना सारस्वत पांडे (सीए) द्वारा लिया जाएगा। यह आयोजन वास्तव में 75 कार्यक्रमों का एक हिस्सा है जो आईबीबीआई द्वारा देश भर के 75 शहरों में आयोजित किया जा रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।