Indore News – इंदौर में कचरे से रोज 500 टन सीएनजी बनेगी, दौड़ेंगी 400 बसें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पीएम मोदी आठ फ़रवरी को वर्चुअली करेंगे प्लांट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 फरवरी को इंदौर में कचरे से बनाए जाने वाले बायो सीएनजी प्लांट का विधिवत वर्चुअली  उद्घाटन करेंगे। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Indore News. इंदौर के देवगुराड़िया कोर्ट में बायो सीएनजी प्लांट का काम पूर्ण हो चुका है। प्लांट का विधिवत उद्घाटन 8 फरवरी को  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल करेंगे।
इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्लांट में उत्पादित गैस से रोजाना एआईसीटीएसएल की बसें संचालित होंगी। प्रदेश में पहली बार इस तरह का प्रयोग निगम करने जा रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि शहर में रोजाना डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में 200 टन गीला कचरा निकलता है।

बड़ी मात्रा में गीले कचरे को निष्पादित करना चुनौती बन गया था। प्रारंभिक दौर में गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जा रही थी।
यह खाद किसानों को 3 रुपये प्रति किलो बेची जाती हैं। गीले कचरे से निर्मित होने के कारण यह खाद खेत उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। जिन किसानों ने इस खाद का उपयोग किया, उनकी फसलें भी अधिक उत्पादित हुईं।

इसके बाद जो गीला कचरा बचता है, उसका उपयोग सीएनजी के लिए किया जाने लगा।

गुजरात की कंपनी द्वारा गीले कचरे से गैस बनाने का अनुबंध किया गया था। अनुबंध के बाद करीब दो साल से काम किया जा रहा था।
यहां से रोजाना 500 टन गैस उत्पादित होगी। वर्तमान में शहर में एआईसीटीएसएल की 400 से अधिक बसें दौड़ रही हैं, जो पेट्रोल पंप से सीएनजी भराती हैं।
इसमें काफी राशि खर्च करना पड़ती है। अब देवगुराड़िया स्थित सीएनजी प्लांट से बसों में गैस भरी जा सकेगी।
प्रायोगिक तौर पर कुछ बसें में गैस भरी जाएगी। प्लांट की दूरी अधिक होने से कोशिश की जाएगी कि गैस की नई लाइन बिछाई जाए, यह लाइन पेट्रोल पंप से जोड़ दी जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।