Indore News – इंदौर में अगले पांच दिन और पड़ेगी कड़ाके की ठंड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ बारिश की भी संभावना

वर्तमान में जम्मू के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) एक चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में ट्रफ बनी हुई है। इसके कारण हरियाणा के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां अभी भी सक्रिय हैं। इसके चलते मध्यप्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में पारा और गिरेगा।शनिवार-रविवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते मध्यप्रदेश में ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है। इंदौर में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कुछ अधिक दर्ज किया गया। बुधवार को तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है।

भोपाल से ज्यादा ठंडा इंदौर

सोमवार को सीजन में पहली बार इंदौर में रात का पारा भोपाल से नीचे आ गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इंदौर में यह 8 डिग्री पर दर्ज हुआ। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह हल्की बूंदाबांदी और धुंध रही। अगले कुछ घंटे में रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, अमरकंटक, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट और मंडला में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानी (सीनियर फैलो) रणजीत वानखे़ड़े ने बताया कि अभी पांच-छह दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। हवा की दिशा अभी नार्थ-ईस्ट की बनी हुई है। इसके साथ ही सर्द हवाओं का जोर रहेगा। अभी हवा की गति 0.14 किमी की बनी हुई है। अभी जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड व हिमालयीन क्षेत्र में हिमपात के कारण इसका असर मप्र के कई जिलों में हुआ है जिसके कारण सर्दी एकदम बढ़ी है।

यह सिस्टम बना है

वर्तमान में जम्मू के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) एक चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में ट्रफ बनी हुई है। इसके कारण हरियाणा के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां अभी भी सक्रिय हैं। इससे होकर एक अन्य ट्रफ लाइन दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश तक गुजर रही हैं। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और कोंकण में एक ट्रफ के साथ अन्य चक्रवातीय गतिविधियां भी सक्रिय हैं। इसी कारण बुंदेलखंड और बघेलखंड के हिस्सों में अभी भी बारिश की हो रही है।

बादल हटते ही यहां ठंड का जोर

बादलों के हटते ही भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, सागर और सिवनी में ठंड ने ज्यादा जोर पकड़ा है। यहां रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

यहां रातें ज्यादा ठंडी नहीं

प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकोशल में बादल और हल्की बारिश हो रही है। इस कारण यहां रात के पारे में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, बैतूल, होशंगाबाद और पचमढ़ी में पारा 11 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।